होम लोन (Home Loan) को जल्दी चुकाकर ब्याज कैसे बचाएं ?
नमस्कार दोस्तों , स्वागत है आपका फिर से financewalababa.in के पेज पर । आज हम बात करेंगे होम लोन के समय से पहले भुगतान करने को लेकर ।
अपना खुद का घर होना अपने आप मे किसी लाइफ टाइम उपलब्धि से कम नहीं होता । व्यक्ति अपनी आधी उम्र अपना खुद का घर खरीदने में लगा देता है। लेकिन आपको पता है घर खरीदने के बावजूद उसे ये चिंता लगी रहती है की ये घर पूरी तरह मेरा कब होगा। मेरे कहने का आशय है कि यदि घर लोन लेकर खरीदा या बनाया है तो इस लोन को जल्दी से कैसे चुकाऊँ ये हम में से काफी लोगों का प्रश्न हो सकता है । तो चलिए आज इसी को लेकर बात करते हैं ।
मान लेते हैं कि आपने 10 लाख (अन्य शुल्कों को छोड़कर) का होम लोन 30 साल के लिए 8 प्रतिशत की ब्याज दर पर XYZ बैंक से लिया है।
लोन राशि : 10,00,000
अवधि : 30 साल
ब्याज दर : 8 प्रतिशत
ईएमआई / मासिक किश्त :7,338
30 साल का ब्याज : 16,41,555
मूल राशि : 10,00,000
30 साल मे कुल चुकाने योग्य राशि : 26,41,555 (A)
अब बात करते हैं फायदे की अलग अलग scenario से -
(A) अवधि घटाकर
1. अगर आप अवधि 30 की बजाय 10 साल रखते है :
लोन राशि : 10,00,000
अवधि : 10 साल
ब्याज दर : 8 प्रतिशत
ईएमआई / मासिक किश्त :12,133
10 साल का ब्याज: 4,55,932
मूल राशि : 10,00,000
10 साल मे कुल चुकाने योग्य राशि: 14,55,932 (B)
कुल बचत :: (A)-(B)= 11,85,623
2. अगर आप अवधि 30 की बजाय 20 साल रखते है :
लोन राशि : 10,00,000
अवधि : 20 साल
ब्याज दर : 8 प्रतिशत
ईएमआई / मासिक किश्त : 8,364
20 साल का ब्याज: 10,07,456
मूल राशि : 10,00,000
20 साल मे कुल चुकाने योग्य राशि: 20,07,456 (C)
कुल बचत :: (A)-(C)= 6,34,099
(B) कुछ पैसा extra चुकाकर
1. हर बारहवे महीने में एक किश्त ज्यादा चुकाकर :
ब्याज : 11,99,900
मूल राशि : 10,00,000
कुल चुकाने योग्य राशि : 21,99,900 (D)
कुल बचत :: (A)-(D)= 4,41,655 {लोन खत्म वो भी मूल अवधि से 83 महीने (7 साल) पहले}
2 . हर छठे महीने में एक किश्त ज्यादा चुकाकर :
ब्याज : 9,54,288
मूल राशि : 10,00,000
कुल चुकाने योग्य राशि : 19,54,288 (E)
कुल बचत :: (A)-(E)= 6,87,267 {वो भी मूल अवधि से 131 महीने (11 साल) पहले}
मैं झूठ नहीं बोलता दोस्तों, ये देखिए..
3. इसी लोन को मात्र 16 साल 6 महीने में पूरा करने के लिए आपको ये करना पड़ेगा :
Single Double फॉर्मूला -
जितनी आपकी मासिक किश्त है उतनी ही राशि हर 6 महीने पर और मासिक किश्त की दोगुनी राशि हर 12 महीने पर अतिरिक्त भुगतान करके आप 30 साल के लोन को मात्र साढ़े सोलह साल में चुका सकते है ।